फल विक्रेता की बाइक चोरी
रुडकी। कस्बा निवासी फारूक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बस अड्डे के पास उसकी फलों की दुकान है। गुरुवार को बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर फल लग रहा था। तभी किसी अज्ञात द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गई। इधर-उधर बाइक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे जांचे जा रहे हैं।
