क्रिकेट मैच पर ऑलनाईन सट्टा लगवा रहे चार दबोचे

हरिद्वार।

नगर कोतवाली पुलिस ने होटल में कमरा लेकर ठहरे हरियाणा के चार सट्टेबाजों को ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुर चौकी इंचार्ज एसअाई संतोष सेमवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरांवाला भवन के समीप एक होटल में ठहरे कुछ लोग क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह व मायापुर चौकी इंचार्ज एसआई संतोष सेमवाल के नेतृत्व में मुखबिर के बताए होटल में छापामारी कर एक कमरे में ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14,800 रूपए नकद, 9 मोबाईल फोन, 3 मोबाईल चार्जर, 2 कैलकुलेटर, 4 पेन व सट्टे का हिसाब किताब लिखी दो कापियां बरामद की। कोतवाली लाकर आरोपियों से की गयी पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास कुमार, अमन कुमार, जोधकुमार व देवेंद्र निवासी गुरूनानकपुरा कच्चा कैम्प थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा बताए। पुलिस टीम में कांस्टेबल आनन्द तोमर, शशीकान्त व सुमित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *