राइंका ढेला का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया है। इसका शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने किया। कार्यक्रमों के साथ पढाई में सर्वश्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों, खेलकूद में राष्ट्रीय ,राज्य,जनपद स्तर पर गए बच्चों, साहित्यिक अभिरुचियों के लिए सर्वोत्तम छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती व इंद्रमणि बडूनी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। फिर गिरीश तिवारी गिर्दा लिखित उत्तराखण्डा मेरी मातृभूमि के सामूहिक वाचन हुआ।बच्चों द्वारा उत्तराखंडी संस्कृति को केंद्र में रख विभिन्न कार्यक्रम हुए। अतिथियों ने विद्यालय विकास में पूर्ण शयिग का वादा किया। यहां प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, सीपी खाती, नवेन्दु मठपाल, दिनेश निखुरपा, मनोज जोशी, प्रताप रावत,भावना अधिकारी,हरीश चंद्र,बालकृष्ण चन्द,सुभाष गोला,प्रेमसिंह,नरेश कुमार,संजीव कुमार,ऊषा पवार, पद्मा,शैलेन्द्र भट्ट,सन्त सिंह,प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *