आईकॉनिक लीडरशिप इन स्कूल एजूकेशन अवार्ड सीएमएस को

 

लखनऊ

सिटी मान्टेसरी स्कूल को आईकॉनिक लीडरशिप इन स्कूल एजूकेशन-2021 अवार्ड से नवाजा गया है। हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एक होटल आयोजित भव्य समारोह में यह अवार्ड स्कूल के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर रोशन गांधी ने ग्रहण किया। यह जानकारी स्कूल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की शैक्षिक संस्था एर्डोरकाम मीडिया के तत्वावधान में इस अवार्ड के लिए देश भर से अनेकों प्रतिष्ठित विद्यालयों को नॉमिनेट किया गया था। जिसमें स्कूल की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति एवं छात्रों को ‘गुड एण्ड स्मार्ट’ बनाने के प्रयासों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *