मल्ली रिगोली में चौलाई की फसल कीट लगने से बर्बाद


श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के मल्ली रिगोली क्षेत्र में चौलाई की खेती कीट लगने से बर्बाद हो रही है। जिससे काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा है। फसल पर विशेष प्रकार के कीट लगने से काश्तकार आहत हैं। उन्होंने क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम भेजकर प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। इस संदर्भ में विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम भेजकर फसल हो रहे नुकसान का जायजा लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। रिंगोली मल्ली के पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह कैंतुरा ने कहा कि मल्ली रिंगोली क्षेत्र के काश्तकार चौलाई की खेती मुख्य रूप से करते हैं। जिससे उन्हें काफी फायदा होता है। लेकिन इस बार फसल पर कीट लगने के कारण फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कृषि विभाग से क्षेत्र में आकर इसका जायजा लेकर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *