चंबा खेलकूद प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन बना


नई टिहरी। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सविमं चंबा ऑल ओवर चैंपियन रहा। सविमं नई टिहरी दूसरे तथा जाखणीधार तीसरे स्थान पर रहा। समापन पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में टिहरी संकुल के 13 सविमं के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी में आयोजित दो दिवसयी खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जाखणीधार प्रमुख ब्लॉक सुनीता देवी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका ईओ एचएस रौतेला, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश डिंयूडी तथा संकुल प्रमुख इंद्रपाल परमार ने समापन करते हुए विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। ब्लॉक प्रमुख सुनीता ने कहा कि विद्या भारती के मार्गदर्शन में संचालित हो रहे विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाया जाता है। प्रधानाचार्य खुशीराम रतूड़ी, बीडी कुनियाल ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ तरूण बालक-बालिका वर्ग में देवेश प्रथम, प्रियांशु द्वितीय,आकाश तृतीय तथा साक्षी प्रथम, सोनम दूसरे स्थान पर रहीं। किशोर बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता में सुमित, सूरज, हरिओम, बबीता नेगी, शीतल रावत, सानिध्य ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग 1500 मीटर दौड़ में सिद्वार्थ, हरिओम, पंकज, शीतल, मानसी, इशिका तथा तरुण वर्ग में देवेश, प्रियांशु, सार्थक ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रियांशु, देवांश, अंश नौटियाल तथा ऊंची कूद में देवांश बिष्ट, अनुज रावत तथा अंश क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र नेगी, केशवानंद मैठाणी, रविंद्र सेमवाल, सुभाष चमोली, रविंद्र परमार, एलपी डंगवाल, रमेश रतूड़ी, संजय बगियाल, मनोज सकलानी, बिजेंद्र सेमवाल, मुकेश शाह, सुबोध ध्यानी, दिनेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *