सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं बन पाई कायल गांव में सड़क
चम्पावत(
गुमदेश के गामीणों ने डनगांव-कायल सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। कहा कि सीएम घोषणा में शामिल सड़क को शीघ्र फाइलों से धरातल पर लाया जाए। गांव के काश्तकार मोहन चंद्र पांडेय के साथ ग्रामीणों ने कहा कि गुमदेश के कायल गांव के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़क बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद वन विभाग, लोनिवि और राजस्व टीम ने करीब दो साल पहले सड़क की सर्वे किया। लेकिन अब सड़क निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। कहा कि सड़क बनने से कायल, डनगांव, भोजनी, बुंडा और सुतेड़ा गांव को लाभ मिलता। बैठक में इस मौके पर बहादुर सिंह, चन्द्रन सिंह, त्रिलोक सिंह, नवीन सिंह, पुष्कर सिंह, कमला देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी आदि रहीं। लोनिवि के एई राजेंद्र गिरी ने बताया विभाग ने सर्वे व एलाइनमेंट का काम काफी पहले कर दिया था। सर्वे की फाइल वन विभाग को भेज दी गई थी।
