पाइप टूटने से धंसी थी चिल्ला साहिब गुरुद्वारे के आगे सड़क
सिरसा …….
रानियां रोड पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के समीप सड़क धंसने के कारण को जनस्वास्थ्य विभाग ने खोज निकाला है। विभाग ने खोदाई कार्य के दौरान पाया कि मैनहोल के समीप करीब चार ईंची वॉटर सप्लाई की पाइप टूटी हुई थी और इस कार्य पानी का जमीन के अंदर रिसाव हो रहा था। पानी आपूर्ति की इस लाइन में संत रविदास मंदिर और रानियां गेट पर स्थित दोनों ट्यूबवेलों से पानी छोड़ा जाता था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुहल्ले में पानी कम आने की शिकायत रहती थी इस कारण दोनों ट्यूबवेलों से पानी छोड़ा जाता था और समय से ज्यादा देर तक ट्यूबवेल चलाए जाते थे। पेयजल आपूर्ति की लाइन में रिसाव का पता लगने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है।
