सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त गश्त


चम्पावत(

 एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रुप से भारत नेपाल पर गश्त की। तामली थाना प्रभारी सुमन पंत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व एसएसबी के जवानों ने सीमा से लगे आमड़ा, रियासी व तरकुली क्षेत्र में संयुक्त कांबिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधियों, माओवादी गतिविधियों, तस्करी, देशविरोधी घटनाओं आदि के बारे में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *