एसआरएचयू दे रहा किसानों को व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण

ऋ षिकेश।

स्वामीराम हिमालयन विवि अब पहाड़ में किसानों को आत्मनिर्भर बना रहा है। विवि पहाडों में किसानों को खेती का प्रशिक्षण दे रहा है। किसानों द्वारा तैयार फसल खरीदकर उन्हें सम्मानित कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल के तोली गांव में स्थित गौरी हिमालयन कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ग्राम्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि विवि के विशेषज्ञ किसानों को व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा तैयार की गई फसल की खरीद कर किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। संस्थान के रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्टयूट की ओर से साल 2018 से जयहरीखाल ब्लॉक के तोली गांव के आसपास के क्षेत्र में व्यापक सामुदायिक विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत संस्थान के विशेषज्ञ ग्रामीणों को व्यावसायिक कृषि का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसका मूल उद्देश्य है पहाड़ में किसानों की आय बढ़ाकर सामाजिक उत्थान करना है। ग्राम प्रधान विपिन धस्माना व अन्य किसानों ने व्यावसायिक खेती से जुडक़र आमदनी को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसके अनुभव साझा किए। मौके पर आरडीआई उप-निदेशक डॉ. राजीव बिजल्वाण, प्रिसिंपल अरुण पांथरी, कमल जोशी, शिवम ढौंडियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *