18 दिन से आंदोलन की राह पर उपनल कर्मी

 

 

बागेश्वर। उपनल कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार के अवकाश के बाद भी जारी रहा। उन्होंने सेवा का विस्तार व समायोजन की मांग को लेकर धरना दिया। स्वास्थ्य विभाग से निकाले गए 114 उपनल कर्मचारी आंदोलित हैं। कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। भाजपा सरकार आने के बाद उम्मीद थी, उन्हें फिर से काम मिलेगा, लेकिन पिछले 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। कहा कि महंगाई चरम पर है। वह बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में उनका घर चल पाना भी मुश्किल हो गया है। वह नर्स, लैब टैक्निशियन, वार्ड ब्वाय से लेकर डाटा इंट्री आपरेटर का काम देख रहे थे। इस मौके पर महेश आर्या, गोकुल रावत, चंदन लाल, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, पवन कनवाल, कमल प्रसाद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोहित पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *