महिलाओं को दी कानून की जानकारी
बागेश्वर। महिला हेल्पलाइन प्रभारी खष्टी बिष्ट व उनकी टीम ने नुमाइशखेत, मजियाखेत, डुगबाजार में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में पुरूषों और महिलाओं के बीच की समानता का मौलिक अधिकार के बारे में बताया। महिला आत्मविश्वास हेतु शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं स्वेच्छिक संस्थाओं, संगठनों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही समाज में पॉलीथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाओं के बारे में बताया । इसके अतिरिक्त बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति के बारे में बताया। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के बारे में विस्तार से बताया।
