संदीप त्यागी बने सोसाइटी के अध्यक्ष
हरिद्वार । सिडकुल के दीप गंगा अपार्टमेंट्स स्थित दीप वेलफेयर सोसाइटी की प्रबंधक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिनमें अध्यक्ष पद पर संदीप त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश्वर नाथ मिश्रा, सचिव पद पर शशिकांत त्यागी, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह एवं संयुक्त सचिव के रूप में राकेश मोहन मेहरोत्रा को चुना गया। कार्यकारिणी के सभी 5 पदों के लिए दो टीमों द्वारा संयुक्त नामांकन किए गए थे। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार धीमान ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान करण, रीना श्रीवास्तव, रामकिशन यादव, रागिनी पांडे, प्रीति जोहरी, कुलजीत चौहान, दिनेश महाजन, प्रियंका त्यागी, विवेक धीमान, नवजीत, सिमरन, आशु त्यागी, अमित जोहरी एवं वालिया उपस्थित रहे।
