रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट
रुड़की। नगर के मोहल्ला किला निवासी आमिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उससे और परिवार से रंजिश रखते हैं। इससे पहले भी आरोपी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। समय-समय पर वह परिवार के लोगों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। आरोप है कि 27 जून की सुबह करीब चार बजे परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। उसी समय आरोपी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसे। अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसके परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की।
