घायल किसान को मिला मुआवजा
रुड़की। कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही व्यक्तिगत दुर्घटना योजना के तहत क्षेत्र के एक किसान को व्यक्तिगत दुर्घटना राशि का चेक कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष ने सौंपा। दुर्घटना में कृषि कार्य करते हुए किसान की उंगलियां कट गई थीं। कृषि कार्य करते समय यदि किसी किसान साथ दुर्घटना हो जाती है तो पीड़ित को कृषि उत्पादन मंडी परिषद में मुआवजा राशि दी जाती है। मुंडलाना निवासी किसान शिवकुमार ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद में मुआवजे के लिए दावा प्रस्तुत किया था। शुक्रवार को पीड़ित किसान को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक कृषि उत्पादन मंडी परिषद की अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने दिया।
