बजरंग दल ने की यूट्यूबर स्मृति नेगी पर कार्रवाई की मांग


रुद्रपुर। बीते दिनों नैनीताल में यूट्यूबर स्मृति नेगी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भगवान श्रीराम के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया था। जिससे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को तहरीर दी। उन्होंने कहा नैनीताल में 15 फरवरी को यूट्यूबर स्मृति ने अपने यूट्यूब चैनल में भगवान श्री राम के नाम को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें सनातन और शौर्य के प्रतीक भगवा ध्वज को आतंकवाद से जोड़कर भगवा आतंकवाद शब्दों का प्रयोग किया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूट्यूबर स्मृति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कहा अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां विहिप धर्म प्रसार प्रमुख कुंवर विष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, जोगेंद्र सिंह चौहान, हैप्पी चौहान, सुधीर देवल, मुकेश चौहान, अजय अग्रवाल, मनीष कश्यप, अंकित सिंह, सागर सिंह, दीपक कश्यप, डॉ. मणि शंकर, मनीष रघुवंशी, सुधाकर, द्विवेदी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *