उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प सहकारी संघ के चेयरमैन का निधन

रुद्रपुर। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प सहकारी संघ के चेयरमैन रहीस अहमद अंसारी(50) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने उनके निवास स्थान पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कांग्रेसी नेता रहीस अहमद अंसारी पूर्व में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे। वह वर्तमान में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प सहकारी संघ के चेयरमैन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *