मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण
रुडक़ी
मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार आनंद भारद्वाज ने परिषदीय परीक्षाफल के लिए कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नेशनल इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार एवं शिक्षकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली व समय से कार्य को निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। आपको बता दे कि हाई स्कूल व इण्टर की परिषदीय परीक्षाफल के लिए कॉलेज स्तर से जो मूल्यांकन होना है उसकी तैयारी में सभी स्कूल कॉलेज लगे हैं। मंगलवार को इसी सम्बंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और तय समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
