बारिश से लौटी किसानों के चेहरों की खुशी

रुडक़ी

देहात क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जहां क्षेत्र के किसानो के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थी। वहीं, मंगलवार को हुई बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। किसानों को भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती के कारण अपने खेतों में धान की रोपाई करने, गन्ने और अन्य फसलों की सिचाई करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसके चलते किसानों के नलकूपों का वाटर लेवल भी नीचे पहुंच जाने कर कारण नलकूप भी साथ छोडऩे लगे थे। वही मंगलवार को हुई बारिश से किसानों बड़ी राहत मिली है। किसान पवन, राकेश, प्रमोद, महेंद्र, हासिम, मासूम, प्रताप, नसरत, पिंटू, मन्तु, जुगेंद्र, राजेश,अरविंद, नकली, साधु, तेलूराम, सतपाल, काला, राजू, भूरा, मदनपाल, कर्मवीर आदि किसानों का कहना है कि लंबे समय से बारिश का इंतजार करने के बाद बारिश से सुख रही फसलों को काफी लाभ मिलेगा और धान की रोपाई में भी काफी मदद मिलेगी। जहां किसान रात-दिन गन्ने की फसल की सिंचाई करने में लगे थे उससे भी काफी राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *