छेड़छाड़ के आरोपी युवक को भेजा जेल

रुडक़ी। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती किसी काम से घर के बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के एक युवक ने उसक साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। युवती ने पहले तो उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती ने युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर युवती की मां भी वहां पहुंच गई और दोनों ने युवक को पकडक़र पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर मां बेटी ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने की एसआई कल्पना शर्मा ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक विपिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *