सपाइयों ने पुलिस के साथ मिलकर पौधे रोपे

रुडक़ी। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलियर पुलिस के साथ मिलकर हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मौसम अली और एसआई गिरीश चन्द्र, नीरज मेहरा के साथ मिलकर खाली जगहों पर पौधे लगाए। इस दौरान कहा गया कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के साथ ही हरियाली का दायरा बढ़ाने की दिशा में पौधरोपण का कदम कारगर साबित हो सकता है। मौके पर हाजी खालिद, सिपाही संजय पाल, मोहम्मद हनीफ, शाहरुख मलिक, कुर्बान अंसारी, अमीन, छोटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *