घर में घुसकर छात्रा से अश्लीलता का आरोप

 

रुड़की। घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने तथा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में पीड़िता के परिजनों ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। गांव का ही एक युवक आते जाते उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता है। शनिवार को परिवार के अन्य लोग खेत पर गए हुए थे। तब उसकी पुत्री घर में अकेली थी। आरोपी उसकी पुत्री को अकेला पाकर घर में घुस गया और उसने उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। जब परिजनों द्वारा आरोपी के सामने विरोध किया गया तो उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *