शांतिभंग में छह का चालान

 

रुड़की। घर पर गन्नों से भरी बुग्गी लगने से दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। इकबालपुर चौकी क्षेत्र के गांव मौलना में एक व्यक्ति गन्नों से भरी बुग्गी लेकर जा रहा था। बुग्गी ले जाते समय गन्नों से भरी बुग्गी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर लग गई। जिससे दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और गाली गलौज व मारपीट करने लगे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद कर रहे 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि गांव में झगड़ा कर शांति भंग करने के मामले में मौलना निवासी गौरव, मान सिंह, रचन, नाथीराम, बृजेश, ओम कुमार का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *