छात्र की बुलेट चोरी

 

रुड़की। छात्र की रात के वक्त बुलेट चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गंगनहर कोतवाली को उदलहेड़ी कोतवाली मंगलौर निवासी छात्र रजत कुमार ने बताया कि वह आवास विकास में किराए का कमरा लेकर रहता है। बीते रविवार को कमरे के बाहर से रात के वक्त बुलेट चोरी हो गई। जिसकी अपने स्तर से भी काफी खोजबीन की। लेकिन बुलेट और चोर के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बुलेट चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *