ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका पर प्रतिबंध
लंदन
नॉर्वे में कोविड-19 रोधी टीका एस्ट्राजेनेका लगने के बाद खून के थक्के जमने के गंभीर मामले सामने आने के बाद आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस टीके पर अस्थायी रोक लगा दी। आयरलैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ। रोनन ग्लिन ने कहा कि नॉर्वे की मेडिसिन्स एजेंसी के मुताबिक एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए, जिसके बाद इस पर रोक लगाने का कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीका और इन मामलों के बीच क्या संबंध हैं, लेकिन रोक एहतियात के तौर पर लगाई गई है।
बता दें कि, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 से बचाव का टीका विकसित किया है। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा, ‘‘जब तक सारे संदेह दूर न हो जाएं और विशेषज्ञ गारंटी न दें कि लोगों को कोई खतरा नहीं है हम टीकाकरण रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी द्वारा टीका को सुरक्षित बताए जाने पर ही देश में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। थाइलैंड ने भी जांच पूरी होने तक टीके के इस्तेमाल पर रोक लगायी है जबकि रोमानिया और इटली ने खास बैच के टीके की खेप के इस्तेमाल को रोकने का फैसला किया है। ऑस्ट्रिया ने भी टीके की खेप के एक बैच से टीकाकरण को रोकने का निर्णय किया। बहरहाल, फ्रांस, पोलैंड और नाइजीरिया ने कहा है कि वे टीके का इस्तेमाल जारी रखेंगे और राष्ट्रीय नियामक भी इस संबंध में जांच करेंगे। ब्रिटेन के औषधि नियामक ने भी कहा है कि एस्ट्राजेनेका के टीके के कारण लोगों में खून का थक्का बनने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है। ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका टीके की 1।1 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी गयी है।
