तीर्थनगरी में आस्था और उल्लास से मनाया गया हनुमान का जन्मोत्सव
ऋषिकेश। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को जयराम आश्रम अन्न क्षेत्र ऋषिकेश में हनुमान जन्मोत्सव पर ऋषिकुमारों ने अखंड रामायण पाठ किया। सामूहिक रूप से बजरंग बली की पूजा-अर्चना की गई। भजन कीर्तन मंडली ने हनुमान का गुणगान किया। इस दौरान जयराम आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु हनुमान के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता उनका शक्तिमान होना ही नहीं, बल्कि उनका ज्ञान के साथ गुणों का भी सागर होना है। मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, विनोद अग्रवाल, रोटेशन अध्यक्ष संजय शास्त्री, गंगाराम आडवाणी, विनय उनियाल, प्रदीप शर्मा, मुकुल शर्मा, डीएसबी के प्रधानाचार्य शिव सहगल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष राहुल शर्मा, बीआर बडोनी, सतेन्द्र भट्ट, आरके शर्मा, परिक्षित मेहरा आदि मौजूद रहे। वहीं, मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास की अध्यक्षता में हनुमान जन्मोत्सव समिति ने जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह रामायण पाठ के समापन एवं हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति के पश्चात भंडारे में आसपास के सैकड़ों संत, महंतों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, समिति सदस्य सुदामा सिंघल, नवीन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र बड़थ्वाल, नरेंद्र अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अमित सिंघल, बृजमोहन कोठियाल, डा. राजेंद्र गर्ग, गोविंद अग्रवाल, नितिन गुप्ता, नवल जैन, विशाल तायल, शैलेंद्र अग्रवाल, सुभाष जैन, सिद्धार्थ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संदीप मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
