मिशन 2022 के लिए कई पार्टियां तैयार, भाजपा को टक्कर देने की बना रहीं रणनीतियां

काशी। इस बार यूपी चुनाव में दूसरे राज्यों की पार्टियां भी हाथ आज़माने का ऐलान कर चुकी हैं। इसी कड़ी में बिहार में एनडीए सरकार में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अब उत्तर प्रदेश में भी किस्मत आजमाने जा रही है। वाराणसी में वीआईपी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश कश्यप ने नाविकों से मुलाक़ात की। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक जनसंपर्क अभियान चला। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रदेश में सभी पार्टियां पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ गई हैं। वाराणसी में वीआईपी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश कश्यप ने नाविकों से मुलाक़ात की। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक चले जनसंपर्क अभियान में नाविकों को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराते हुए आगामी 2 जुलाई को लखनऊ में पार्टी की ओर से होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की बात भी बताई।

इस मौके पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश कश्यप ने बताया कि समाज में सभी पिछड़े लोगों के साथ पार्टी खड़ी है और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब पार्टी उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन को मजबूत कर रही है और यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसकी औपचारिक घोषणा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *