एटीएम कार्ड चोरी कर ढाई लाख रुपये निकाले


ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में एक शख्स का युवक ने एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से अलग-अलग कुल ढाई लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरीश पुत्र विशंभर नौटियाल निवासी चीनी गोदाम रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने शिकायत दी। आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले उसके दोस्त रामेश्वर चंद्रयाल ने एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। बैंक खाते से श्यामपुर क्षेत्र में एटीएम मशीन से रकम निकाली। बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसकी पहचान हुई। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि आरोपी रामेश्वर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *