रविवार को खुला रहेगा रानीपोखरी बाजार,  शनिवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

ऋषिकेश।

रानीपोखरी का बाजार अब रविवार को खुला रहेगा। यहां शनिवार को साप्ताहिक बंदी की जाएगी। कोरोनाकाल से यहां रविवार को बाजार बंद रखे जा रहे थे।
व्यापार मंडल रानीपोखरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि कोविडकाल के दौरान साप्ताहिक बंदी को रविवार के दिन किया गया था। लेकिन अब कोरोना का खतरा कम हो चुका है। क्षेत्र में कोविड का प्रकोप नहीं है। ऐसे में अभी भी रविवार को बाजार बंद रखने से कई व्यापारियों व आम लोगों को परेशानी हो रही है। क्योंकि सर्विस करने वाले लोग रविवार को छुट्टी में रहते हैं और रविवार के दिन ही वे अपने परिवार संग बाजार में पहुंच आराम से खरीदारी करते हैं। ऐसे में रविवार को बंदी से आम लोगों व व्यापारियों दोनों को परेशानी हो रही है। इसलिए अब व्यापार मंडल ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान खुले रखने और प्रत्येक शनिवार को बंद रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *