सेना में अधिकारी बने नीतीश
चम्पावत। लोहाघाट ब्लॉक के मल्ला ढेक नीतीश सिंह सेना में अफसर बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व सैनिक लीग और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
मल्ला ढेक निवासी सूबेदार लाल सिंह ढेक के पुत्र नीतीश सिंह ढेक तीन साल पहले पांच कुमाउं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। नौकरी के दौरान नीतीश ने कड़ी मेहनत और लगन से एसीसी परीक्षा उत्तीर्ण की। पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव ने बताया कि नीतीश आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग ले रहे हैं। नीतीश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कुमाउं रेजिमेंट को दिया है।
