पेयजल किल्लत, पार्किंग की समस्याएं बताई


पौड़ी। शहर के जल, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों में सुधार को लेकर डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखी। इस दौरान लोगों का कहना था कि इन बैठकों से कुछ नहीं होने वाला है। धरातल पर काम करने की जरूरत है। शनिवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में वार्ड सभासद अनीता रावत ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से विकास मार्ग में पानी के नलों को लेकर समस्याएं उठा रही है, लेकिन आज तक कोई हल नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह रावत ने कहा कि शहर की दिन प्रतिदिन दुदर्शा हो रही है। कोई भी अफसर शहर की समस्याओं को हल करने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शहर में पार्किंग, पेयजल किल्लत, लीकेज आदि की समस्याएं रखी। कार्यशाला में अकादमी के कार्यक्रम निदेशक मनोज पांडे ने कहा कि पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था आदि में आ रही कठिनाइयों में सुधार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सुझाव प्राप्त किए हैं। कहा कि कार्यशाला में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें उच्च अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे शहर में हो रही कठिनाइयों को जल्द दुरूस्थ किया जा सकेगा।
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कार्यशाला में जो समस्याएं रखी गई हैं, उनमें से कई समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, आरटीओ अनिता चंद, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीन, एसडीओ वन विभाग लक्की सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी, उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल, सचिव टैक्सी यूनियन जगमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *