रोहेला पांच विस क्षेत्रों के पर्यवेक्षक नियुक्त

 

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा नेता विनय रोहेला को पांच विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा नेता विनय रोहेला ने बताया प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें टिहरी, घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्र नगर, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके पर्यवेक्षक बनने पर कुलवंत सिंह, कुलदीप बंसल, राकेश विश्वकर्मा, हरपाल सिंह, कीरत सिंह, हाजी राशिद हुसैन, यशपाल शर्मा, आरपी सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *