पुस्तक बियॉन्ड द मिस्ट्री वैल-टेम्पल टेल्स ऑफ उत्तराखंड पर हुई चर्चा

 

देहरादून। डब्ल्यूआईसी इंडिया राजपुर रोड में बियॉन्ड द मिस्ट्री वैल-टेम्पल टेल्स ऑफ उत्तराखंड पुस्तक पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस पुस्तक चर्चा में लेखिका आराधना जौहरी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, वाडिया की वैज्ञानिक डा.स्वप्नमिता चौधरी, मॉडरेटर अनूप नौटियाल समेत अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। यह पुस्तक उत्तराखंड के मंदिरों के शिल्प, मंदिरों से जुड़ी कहानियां, इतिहास और आपदाओं के दौरान मंदिर के बारे में बात करती है। डा.स्वप्नमिता ने बताया कि उत्तराखंड में अनेक ऐसे मंदिर हैं जो सदियों साल का इतिहास समेटे हैं। इन मंदिरों के बहाने आपदाओं के इतिहास को एक भू-वैज्ञानिक के नजरिए से टटोला जा सकता है। इस लिहाज से पुस्तक एक दस्तावेज के महत्व की है। पुस्तक का विमोचन जुलाई माह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *