केवी-2 में हुआ संवर्धन टीजीटी गणित कार्यशाला का आयोजन
देहरादून। केवि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से केंद्रीय विद्यालय-2 हाथीबड़कला में दो दिवसीय विषय संवर्धन टीजीटी गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने शिरकत की। कार्यशाला की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सहायक आयुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने गणित विषय को मनोरंजक और मजेदार बनाकर पढ़ाने पर जोर दिया। बीएस नेगी ने नवीनतम पाठ्यक्रम पर विचार रखे। पाठ्यक्रम निदेशक और प्राचार्य विजय नैथानी ने भी विचार रखे। इस मौके पर अनिल चमोली, आनंद देसाई ने भी संबोधित किया।
