ससुरालियों पर कराया दहेज हिंसा का केस दर्ज

 

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के भूडगांव पंडितवाड़ी में एक महिला प्रियंका वर्मा ने अपने पति दीपक वर्मा समेत सास लाला देवी, देवर दुर्गेश, ननद पूजा, ननदोई के खिलाफ दहेज हिंसा का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी 2018 में होने पर 20 लाख खर्च किए गए। लेकिन पांच लाख और कार भी लाने की मांग पर उन्हें प्रताडित किया जाने लगा। 2019 में गर्भवती होने पर भी पीटा गया, बाद में मरा हुआ बच्चा हुआ। ससुराल पक्ष ने उस दौरान माफी मांग ली। अब दोबारा से उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। वह अपने भाई के साथ घर आ गई है और सारा सामान ससुराल में ही है। इंस्पेक्टर बसंत विहार होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *