वाहन बैक करते हुए दुर्घटनाग्रस्त
बागेश्वर
आरे-द्यांगण बाइपास पर एक डीसीएम माल वाहक बैक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और परिचालक घटना में बालबाल बच गए। वाहन कोल्ड ड्रिग से लदा हुआ था। खराब सड़क और गड्ढों के कारण सड़क पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क के गड्ढे भरने और चौड़ीकरण की मांग तेज कर दी है।आरे-द्यांगण बाइपास मोटर मार्ग पर माल वाहक संख्या यूके06सीबी-5671 बैक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही वाहन आधा सड़क और आधा खाई में लटक गया। जिससे चालक रंजीत सिंह और परिचालक पवन को खरोंच तक नहीं आई। जिससे बड़ी घटना टल गई है। वाहन मंडलसेरा बाइपास से होकर कठायतबाड़ा की तरफ जा रहा था। चालक ने आरे चेक पोस्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी आईडी पांडे, शंकर पांडे, प्रेम सिंह हरड़िया, गीता जोशी आदि ने आरे-द्यांगण बाइपास के गड्ढे भरने और चौड़ीकरण करने की मांग की है। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। बैक करते समय हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
