नैनीडांडा भाजपा कार्यकारिणी का गठन
पौड़ी। नैनीडांडा भाजपा संगठन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। संगठन की मजबूती की अपेक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत भंडारी, विजयपाल सिंह, मनोज खर्कवाल और रवींद्र सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चौहान व तेजपाल सिंह को महामंत्री का दायित्व दिया गया है। सोहन सिंह, सीमा देवी, जशोदा रावत, पिंकी और मंजू देवी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष पटवाल को मीडिया डाटा प्रबंधन, दीनू चतुर्वेदी को सोशियल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व सतीश बिष्ट को व कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोदपाल सिंह को दी गई है।
