वन विभाग ने कार्रवाही से तस्करों में हडक़ंप

चम्पावत।

पत्थर और रोड़ी तस्करी करने वालों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा है। वन विभाग ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों से रोड़ा और पत्थर बरामद किया है। वन विभाग की कार्यवाही के बाद पत्थर तस्करों में हडक़ंप मचा हुआ है। काली कुमाऊं रेंज के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि गश्त के दौरान घाट लीसा डिपो के पास अवैध तरीके से पत्थर ले जाने वालों की सूचना मिली। चेकिंग करने पर चालक वहां से फरार हो गया। दूसरे मामले में बाराकोट लिंक रोड में अवैध खनन में लगे हुए एक वाहन को जब्त किया है। दोनों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लीसा डिपो के पास खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *