पुल व सडक़ नहीं बन जाने तक जारी रहेगा आंदोलन

बागेश्वर।

मंडलसेरा के ग्रामीणों का जीतनगर में सडक़, पुल और गंदे पानी की निकासी को लेकर धरना शनिवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिलान्यास के बाद भी पुल नहीं बन रहा है। जो नेता शुभारंभ करने पहुंचे थे, वे आज उनकी सुध लेने को भी तैयार नहीं हैं। जब तक पुल व सडक़ नहीं बन जाता आंदोलन जारी रहेगा। जन जागृति समूह के अध्यक्ष प्रताप सिंह भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वे लंबे समय से पुल, सडक़ और पानी की निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले है। कहा जिला प्रशासन और लोनिवि को एनओसी भी दी गई है। बावजूद इसके सडक़ का निर्माण नहीं हो रहा है। भारतीय सेना में तैनात जवानों के बच्चे स्कूल पढऩे के लिए किराए पर रहते हैं। विवेकानंद इंटर कॉलेज को जाने वाला रास्ता खराब है। बारिश में कीचड़ से सडक़ पटी रहती है। पूर्व में एक बुजुर्ग के रास्ते से सरयू नदी में गिर गए थे। उनका आज तक पता नहीं चल सका है। यहां कैलाश जोशी, नरेंद्र सिंह मेहता, शंकर दत्त जोशी, भूपाल सिंह रौतेला, प्रताप सिंह खेतवाल, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह मेहता, शंकर सिंह, मंजू मेहता, विमला जोशी, भावना जोशी, नीमा दानू, शांति मेहता, हेमा देवी, देवकी देवी, भागुली देवी, हंसी साह, निर्मला रावत, कलावती भट्ट, कला देवी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *