चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों का क्रमिक अनशन समाप्त
पिथौरागढ़।
दो सूत्रीय मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों का क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष ललित शाह ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर महानिदेशालय से फाइल शासन स्तर को चली गई है। इसे देखते हुए संगठन ने क्रमिक अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया है। इधर पूर्व विधायक मयूख महर ने भी कर्मियों की मांगें जायज ठहराते हुए सरकार से उनकी सुध लेने को कहा है। कर्मी उपाध्यक्ष सुरेश विष्ट, महिला उपाध्यक्ष ममता चन्द, गोविंद पन्त, राहुल, गुड्डू, देवकी, दीपा, रेखा, वीर सिंह, भुपेंद्र चंद, शंकर, कुंडल सिंह, देव सिंह, भुप्पी, मदन मोहन, रोशन, विक्रम ने कहा अगर शीघ्र ही सरकार ने उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
