सैम व गोल्ज्यू की मूर्ति स्थापित की
बागेश्वर
तहसील के शिलंगवाड़ी (धैना) में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में गोलज्यू देवता समेत सैम देवता व देवी मां की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गोलज्यू न्यायकारी देवता हैं। मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री बिष्ट का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री बिष्ट ने कहा कि वे जनता की समस्याओं का हरसंभव समाधान करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, एडवोकेट जेसी आर्या, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, विपिन तिवारी आदि ने अपने विचार रखे। हवन यज्ञ, पूजा एवं आरती के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश जोशी, हरीश चंद्र अधिकारी, हरीश जोशी, जगदीश चंद्र तिवारी, भूपाल सिंह बोरा, रमेश जोशी, ललित कबडोला समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
