जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव
रुड़की। राजकीय महाविद्यालय के सभागार में जी-20 समिट व्याख्यानमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रभारी प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह एक शक्तिशाली संगठन है। इसमें विरोधी देश एक साथ एक मंच पर होते हैं। अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ. प्रज्ञा राजवंशी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी, शिक्षा का डिजिटलाइजेशन विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. प्रवेश त्रिपाठी ने जी 20 स्थापना, अर्थ, उद्देश्य के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
