बारिश के फुहारों से खुशनुमा हुआ मौसम, झमाझम बारिश ने धान के खेतों में लौटाई हरियाली

कुड़वार।
स्थानीय कुड़वार तथा आस-पास के क्षेत्रों में दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव तथा अच्छी बारिश होने से उमसभरी गर्मी गायब हो गई,मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। बुधवार शुरू हुई मध्यम से भारी बारिश देर रात तक जारी रही।क्षेत्र के भण्ड़रा परशुरामपुर, निरसहिया,प्रतापपुर, तिवारीपुर,सोहगौली, भदहरा,बांसी,रुपापुर, देवलपुर,कुड़वार,राजापुर समेत कई क्षेत्रों के किसानों धान की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। क्षेत्र के किसान-दिवाकर दूबे,अजय कुमार सिंह, गया बख्श दूबे,शिशिर मिश्रा,इन्द्रबहादुर सिंह,राम धीरज यादव,ओम प्रकाश पाठक,रमेश कुमार आदि कई लोगों ने बताया कि पानी के बगैर सूख रही धान की फसलें बारिश होते ही अब हरी-भरी दिखने लगी हैं। किसान मौसम को देखते हुए धान की फसल में खाद की छिड़काव भी शुरू कर दिया।धान की खेती करने वाले किसानों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया था।आपको बताते चलें कि बीते माह जुलाई माह में भी बारिश लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पाई थी,जिसके चलते किसान धान की फसल को नलकूप व नहर के भरोसे सिचाई करने को मजबूर थे। डीजल का दाम काफी बढ़ने से इंजन के सिचाई करना मंहगा पड़ने लगा है।अगस्त माह में मौसम में बदलाव तथा अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान खुशियां लौटा दी है।आपको बता दें कि कुड़वार तथा आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश बुधवार से लेकर देर रात तक जारी रही।उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत है। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ ने दी जानकारी–
कुड़वार तथा आस-पास के क्षेत्रों में आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल रहने तथा मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
 लोगों से अपील–
स्थानीय कुड़वार क्षेत्र के सभी (उम्र दराज) वृद्ध व बीमार लोगों से अपील की जाती है कि फिसलन भरे रास्तों पर आने जाने से बचें.. किसान भाई समय समय पर अपने धान के खेतों की निगरानी करते रहें।खतरे वाले स्थानों पर जाने से बचें।
 सावधानी ही बचाव है–
आपकी थोड़ी सी चूक जीवन के लिए कहीं भारी न पड़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *