मौसम खुलते ही बागवान सेब की पौध लगाने की तैयारियों में जुटे

 

विकासनगर। चार दिन बाद मौसम खुलते ही क्षेत्र के किसान बागवान अपने सेब बगीचों के कार्य मे जुट गये हैं। फरवरी तक का समय सेब की पौध लगाने के लिए बागानों को तैयार करने में लगता है। सेब की पौध लगाने से पहले सारी तैयारियां इसी दौरान करनी पड़ती है। इस दौरान की तैयारियां भविष्य में सेब की अच्छी पैदावार देती हैं। लेकिन इस बार बारिश के कारण सेब की पौध लगाने की तैयारियां पंद्रह मार्च तक खिंच गयी हैं। फरवरी से पंद्रह मार्च तक का सीजन बगीचों में सेब की नई पौध लगाने के लिए गड्ढे बनाने, तौलिये बनाने, खाद गोबर, टीएसओ स्प्रे, कटिंग परोनिग, फराफटिग ,आदि कार्य किये जाते हैं। अमूमन यह कार्य फरवरी माह तक पूरे करने होते हैं लेकिन इस बार बारिश ने सेब बागवानों और टमाटर किसानों के लिए समस्या खड़ी कर दी। जिससे उनका कार्य पीछे मार्च महीने तक चला गया। ज्यादा दिक्कत बगीचों की कटाई, छंटाई, कटिंग, परोनिग और एप्पल ग्राफटिंग में आ रही है। बागवान अतर सिंह रावत, सन्तराम चौहान, जहवार सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने मौसम खुलते ही हिमाचल प्रदेश की चौपाल तहसील के बागवान जगदीश ठाकुर को बुलाकर एप्पल ग्राफटिंग कराई है। बागवान अनिल जोशी, बॉबी चौहान, कमल जगत सिंह, रमेश, लायकराम शर्मा आदि ने बताया बारिश होने से सेब के बगीचों का कार्य 15-20दिन पीछे चले गया। इसका क्या असर होगा, कहा नहीं जा सकता। डीएचओ एमपी शाही ने बताया कि बारिश से बगीचों का कार्य बाधित जरूर हुआ लेकिन मौसम साफ रहा तो 15 मार्च तक कार्य निपट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *