भारत की विकास यात्रा में वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पड़ाव:मोदी

नईदिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआत भारत की विकास यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। अपने कई ट्वीटों में उन्होंने कहा कि आज वाहन स्क्रैप नीति की शुरुआतभारत की विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है। वाहन स्क्रैपिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिये गुजरात में हुये निवेशक सम्मेलन से संभावनाओं की नई दिशायें खुलती हैं। मैं देश के नौजवानों और स्टार्ट-अप कंपनियों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों।
वाहन स्क्रैपिंग से धीरे-धीरे तथा पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाये प्रदूषण फैलाने वाले और अनुपयुक्त वाहनों को हटाने में मदद मिलेगी। हमारा लक्ष्य है पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सभी हितधारकों के लिये एक कारगर प्त सर्कुलर इकोनॉमीकी रचना और मूल्य-संवर्धन करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *