ढाई महीने बाद खंडवा में मिला कोरोना का पॉजिटिव मरीज

खंडवा

तीसरी लहर की चेतावनी के बीच ढाई महीने बाद खंडवा में फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला हे। ओडिशा के भुवनेश्वर से लौटी 21 यसल की छात्रा कोरोना पॉजिटिव हो गई। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि लवकुश नगर निवासी 21 साल की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। छात्रा भुवनेश्वर के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। डॉ. शर्मा के अनुसार 15 दिसम्बर को वह पहली बार पॉजिटिव आई थी। 17 दिसम्बर को खंडवा आई। अब एक्जाम देने के लिए वापस ओडिशा लौट रही थी। इससे पहले उसने कोविउ टेस्ट करवाया तो खुलासा हुआ कि वह पूर्व से ही संक्रमित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *