अगले साल मार्च से शुरु होगी इंदौर-शारजाह फ्लाइट

इंदौर,

इंदौर से शारजाह के लिए सीधे उड़ान सेवा अगले साल 27 मार्च से शुरु होने जा रही है। इस बात की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके दी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को अब देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी। सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा-मप्र को विश्व से जोडऩे के सपने की तरफ आज हमने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इंदौर-शारजाह के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक नई उड़ान 27 मार्च 2022 से शुरु की जाएगी। मप्र व इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *