अटल पथ पर स्टंट करने वाले बाइक चालक पर केस दर्ज

भोपाल

टीटी नगर स्थित अटल पथ पर बाइक से स्टंट करते समय दुर्घटनाग्रस्त होने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीडियो दो सप्ताह पहले का था। जानकारी के अनुसार बुधवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बाइक सवार युवक स्पोटर््स बाइक पर युवती के साथ सवार था। रात के समय वह अटल पथ पर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर स्टंट कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और बाइक हवा में गुलाटी खाने के बाद सडक़ पर गिर गई। उस पर सवार युवक-युवती घिसट गए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक का नंबर मिल गया। बाइक पर गुजरात का नंबर लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *