छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 31 दिसम्बर से एलएचबी रैक के साथ चलेगी

भोपाल,

रेलवे प्रशासन ने कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसढ़ एक्सप्रेस एलएचबी डिब्बों के रेक से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार एलएचबी रैक टे्रन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 31 दिसम्बर से हर मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को कोरबा से तथा 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तसीगढ़ एक्सप्रेस में दो जनवरी से हर गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को अमृतसर स्टेशन से लगेंगे। मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किए गए एलएचबी डिब्बे पारंपरिक (आईसीएफ) डिब्बों की तुलना में ज्यादा आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति क्षमता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *