संपर्क मार्ग तोड़ने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ऋषिकेश। भल्लाफार्म के ग्रामीणों ने तहसील ऋषिकेश में प्रदर्शनकर तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि मुख्य संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़क निर्माण में खराब सामग्री प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार को खदरी खड़कमाफ ग्रामसभा के अंतर्गत भल्लाफार्म से ग्रामीण तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने भल्लाफार्म नंबर 20 में पुश्ता निर्माण की आड़ में संपर्क मार्ग को तोड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा। तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में विजयलक्ष्मी, मंजू राणा, सुधाकर प्रसाद, अनिल प्रसाद बिजल्वाण, मेघ सिंह पोखरियाल, आरएस बिष्ट, रीता सिंह, बीना देवी, गोलू, छम बहादुर, गंगा बिष्ट, कोमल पुंडीर, मधुबाला पुंडीर, उमा शर्मा, अंजना, काजल मल्ल, उमा, निर्मला, लक्ष्मी रावत, चंद्रप्रकाश, किरण शर्मा, रूपाली शर्मा, मीना देवी, प्रभा, अखिलेश लखेड़ा, ममता कलूड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *